फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में बारिश से बदला मौसम, बिजली गुल होने से छाया अंधेरा

Wed, 02 Jun 2021 10:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/सहारनपुर

सार

झमाझम बारिश से शहर में  चौतरफा पानी भर गया। वहीं बारिश के बाद बिजली भी गुल हो गई और पूरे शहर में अंधेरा छाया। हालांकि उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
रात में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुधवार रात में आठ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई, लगातार एक घंटे तक झमाझम वर्षा से मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में चौतरफा पानी भर गया। शिवचौक सहित मुख्य मार्गो पर पानी भरने से आवागमन अवरूद्ध रहा। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरने से हालात बदतर हो गए। बरसात के दौरान बिजली आपूर्ति बंद हो गई। वहीं देवबंद के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। 

विज्ञापन


दिन में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शाम के समय तब राहत मिली जब मौसम में बदलाव होता नजर आया। मुजफ्फरनगर में रात में आठ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। पहले लगा कि बारिश कुछ देर बाद बंद हो जाएगी, लेकिन इसके बाद तो बारिश की रफ्तार बढती चली गई। एक घंटा तक जमकर पानी बरसा। नौ बजे तक जहां तेज बारिश होती रही, वहीं इसके बाद भी हल्की बारिश लगातार होती रही।

बारिश के समय जो जहां फंस गया उसे वहीं पर खड़ा होना पड़ा। बारिश के कम होने के बाद ही आवागमन शुरू हो पाया। तेज बारिश से शहर में मुख्य मार्गो पर पानी भर गया और आम आदमी का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से सड़कों से लोग निकल नहीं पाए।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी शहर में उन स्थानों पर हुई जहां पर जल निगम का कार्य चल रहा है। सड़क खुदी होने के कारण कीचड़ हो गई है। बरसात के दौरान बिजली गुल हो जाने से पूरे शहर में अंधेरा छा गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें