फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत फैलाने वाले बाइक सवार नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। तलहेड़ी बुजुर्ग बस स्टैंड पर बाइक सवार युवकों द्वारा दहशत फैलाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि पुलिस ने युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार कुछ युवक हाथों में हथियार लेकर बस स्टैंड पर दहशत फैला रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक वहां से भाग खड़े हुए। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने साखन नहर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका। हालांकि मामले में तलहेड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने इस प्रकार की कोई भी घटना होने से इंकार किया है। कई स्कूल आसपास हैं। दोपहर में छुट्टी होने पर अधिक भीड़ रहती है। व्यवस्था बनाने को पुलिस वहां मौजूद रहती है। इस दौरान कोई छात्र पुलिस को देख स्वयं भागा तो इसकी जानकारी नहीं है। स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ संबंधी भी कोई मामला होने से उन्होंने इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें