शाहपुर। गांव गोयला में श्रावणी मास में आयोजित हर घर यज्ञ का संदेश एवं वेद प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज आयोजित यज्ञ में ग्रामीणों, विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राओं ने आहुति दी ।
यज्ञ के पुरोहित ओमवीर सिंह दूधली व यजमान प्रधानाचार्य नितेश अहलावत रहे। यज्ञ के पुरोहित ने कहा कि हमें अपने धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। माता-पिता और बड़ों का सम्मान करना चाहिए। सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, पीटीआई अनिल कुमार आर्य, सुरेंद्र सिंह आर्य, जयपाल सिंह आर्य , हरवीर सिंह मलिक, महक सिंह, कृष्णपाल सिंह, इंद्रपाल सूबेदार मौजूद रहे।