फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से थानाभवन मुख्यमार्ग पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। तीन दिन से बारिश के चलते चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर टूटी सड़क पर जलभराव से परेशानी हो रही है। डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने जाने में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। उधर, तीन दिन से रोनी हरजीपुर में पीपलशाह मार्ग पर कई फीट पानी सड़कों और लोगों के घर में घुसा है। किसानों को खेत से चारा लेने जाने में दिक्कत हो रही है। भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा का आरोप है कि किसानों की तरफ से प्रशासन बेपरवाह बना है।
विज्ञापन

दो दिन मूसलाधार बारिश के अलावा बृहस्पतिवार को हल्की बारिश में भी क्षेत्र की सड़कें जलाशय बनी हैं। चरथावल से निकलते ही लकड़ी आढ़त के सामने थानाभवन मार्ग पर तीन दिन से गंदा पानी भरने से लोग परेशान हैं। इस मार्ग से निकलने वाले दुपहिया वाहन चालक पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यहीं चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में परीक्षाएं चल रही है। परीक्षार्थियों को मजबूरन पानी से होकर कॉलेज पहुंचना पड़ रहा है। प्रबंधक राकेश वशिष्ठ और प्रवक्ता अतुल वर्मा का कहना है कि गंदे पानी में संक्रामक रोग फैलने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं रोनी हरजीपुर में तीन दिन से सोनू, संदीप, चंद्रपाल आदि दर्जनों ग्रामीणों के घर में पानी भरने से दिक्कत हो रही है। जहरीले जानवर का खतरा बना है। विकास शर्मा ने बताया तालाब की खुदाई नहंी होने से निकासी नहीं होने से एक किमी तक क्षेत्र में पानी भरा है। किसान हरा चारा लाने को भी तरस गए हैं। एडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया सचिव को डीजल पंप लगवाकर पानी निकलवाने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, मुजफ्फरनगर मार्ग पर मदरसे के पास रामलीला टिल्ला पहुंचने वाले पुल के जलभराव परेशानी का सबब बना है। इस मार्ग से आए दिन अफसर गुजर रहे हैं लेकिन पानी निकलवाने का कोई बंदोबस्त नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें