फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बारिश से शहर मेंं हुआ जलभराव, गिरा तापमान

Mon, 04 Aug 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बारिश के कारण महमूदनगर सरवट क्षेत्र में हुआ जल भराव। वीडियो ग्रैब।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुबह के समय हुई झमाझम बारिश से शहर में पानी-पानी हो गया। मुख्य सड़कों सहित निचली कॉलोनियों में पानी भर गया। बारिश रुकने के काफी देर बाद पानी की निकासी हो पाई। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद अधिकतम तापमान मेंं गिरावट आई।
सावन का महीना चल रहा है। लगातार बारिश हो रही है। रविवार सुबह करीब 10.5 पर बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते शहर के शिव चौक सहित कई मोहल्लों में जल भराव हो गया। किदवई नगर, जसवंतपुरी सहित नई मंडी और कई अन्य इलाकों में जल भराव के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जनपद में 10.8 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत भी मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जो शनिवार के अधिकतम तापमान से 2.4 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में होते-होते टली दुर्घटना
शहर मेंं बारिश के चलते कई दुर्घटना होते होते टल गई। नगर के मदीना चौक सरवट को जाने वाले रास्ते पर भरे पानी से बचने के प्रयास में एक व्यक्ति बुलेट बाइक सहित नाले मेंं गिर गया। जिसे आसपास निवास कर रहे लोगों ने नाले से बाहर निकाला। वहीं कृष्णापुरी में अंडरग्राउंड नाले में गड्ढा हो गया। खालापार का नाला भी काफी दिनों से क्षतिग्रस्त चल रहा है। दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर वहां गड्ढे के चारों और दीवार खड़ी की गई है।

बारिश के कारण महमूदनगर सरवट क्षेत्र में हुआ जल भराव। वीडियो ग्रैब।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें