फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर में शहर में हुआ जलभराव, जनजीवन अस्तव्यस्त

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश में शिव चौक से गुजरती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मूसलाधार बारिश से शहर का शिवचौक और कई कालोनियां तालाब में तब्दील हो गई। शिवचौक पर चार घंटे तक कोई वाहन नहीं निकल पाया और पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर में जमकर बारिश हुई तो उसके बाद सूरज निकल आया। शाम के समय फिर से बादल छा गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात दस बजे से साढे़ 11 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। रात दो बजे तक हल्की बारिश होती रही। तेज झमाझम बारिश से शहर के सभी मुख्य चौराहे, सड़कें और कालोनियां तालाब बन गए। शिवचौक पर दुपहिया और चौपहिया वाहन पानी में डूब गए। रात्रि में दो घंटे तक मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। शहर की स्टेट बैंक कालोनी, दक्षिणी सिविल लाइन, केशवपुरी, जाट कालोनी के साथ रामपुरी, जनकपुरी, हनुमानपुरी किदवईनगर, साकेत में भी पानी भर गया। सुबह से आकाश में बादल छाए रहे और दोपहर में फिर जमकर पानी बरसा। जिले में बीते 24 घंटे में 65 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश के बाद धूप भी निकल गई और शाम को फिर से बादल छा गए। मूसलाधार बारिश के बाद भी मौसम में उमस जारी है। अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
फाल्ट के कारण तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार रात में नरा बिजलीघर से शहर में आने वाली हाईटेंशन की लाइन में फाल्ट होने से महावीर चौक, शामली बस स्टैड, मिमलाना रोड, टाउनहाल बिजलीघरों से संबंधित इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तीन घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद भी मिमलाना रोड बिजलीघर में एक फेस में फाल्ट होने से इस बिजलीघर से जुड़े न्याजूपुरा, मिमलाना रोड, रामलीला टिल्ला, आबकारी रोड, मल्हूपुरा आदि मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं आने से नागरिक परेशान रहे। सुबह दस बजे आपूर्ति बहाल होने पर राहत मिली। उधर नई मंडी क्षेत्र में जोली रोड पर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ टूट कर गिरने से इस कूकड़ा क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें