फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी का झांसा देकर 3.10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव बहेड़ी निवासी युवक को मलयेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों ने 3.10 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी जुनैद अली ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई जुबेर काफी समय से मलयेशिया में नौकरी करता है। मलयेशिया में ही जुबेर की पहचान पंजाब प्रांत के लुधियाना क्षेत्र के मुल्तानपुर निवासी चमकौर सिंह और भटिंडा के गांव जमीदारा निवासी इकबाल बरार से हुई, जिन्होंने जुनैद अली को मलयेशिया में ही जॉब दिलाने की बात कही।
आरोपियों ने जुनैद को मलेशिया बुलाकर डेढ़ लाख रुपये ले लिए, जिसके बाद उसे भारत भेज दिया गया। कुछ समय बाद आरोपियों ने फिरोजपुर निवासी सतनाम सिंह के खाते में 1.60 लाख डलवाए और फर्जी वीजा भेज दिया। जब पीड़ित ने वीजा चेक किया तो वह फर्जी निकला। जब पीड़ित ने उनसे अपने रुपये वापस मांगे तो पहले तो वे उसे लगातार टरकाते रहे और बाद में उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें