फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री एक करोड़ की सड़कों का लोकार्पण किया

विज्ञापन
रामपुरी में सड़क का लोकार्पण करते केद्रीय राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रामपुरी में जलनिकासी के लिए 6.5 करोड़ की लागत से बनेगा नाला: कपिलदेव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने शहर के रामपुरी में लगभग एक करोड़ की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि रामपुरी में जलनिकासी को 6.5 करोड़ से नाले का निर्माण होगा।
विज्ञापन

कपिलदेव अग्रवाल ने रामपुरी में रुड़की रोड स्थित गली व शहाबुद्दीन पुर रोड स्थित गली नंबर आठ के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इन सड़कों के न होने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। राज्यमंत्री ने कहा कि अब इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़कें बनाई जाएंगी एवं जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। रामपुरी में जलनिकासी के समस्या को देखते हुए सरकार ने 6.5 करोड़ की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। रामपुरी की जलनिकासी की समस्या से यहां रहने वाले लोगों को जल्द ही छुटकारा मिलेगा। एडीएम प्रशासन अमित सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण ही जाना चाहिए व रामपुरी की जल निकासी की समस्या हेतु नाले निर्माण पर शीघ्र अति शीघ्र कार्य शुरू कराएं। अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रोहताश पाल, कपिल त्यागी, सुषमा पुंडीर, तेजपाल गुर्जर, संजय गर्ग, आर के त्यागी, अंजना शर्मा, सुनील पाल, शिवकुमार धीमान, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें