फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ में बाण गंगा का जल स्तर घटा, स्नान बगैर लौटे श्रद्धालु

विज्ञापन
शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा का घटता जल स्तर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा का जल स्तर तेजी से घटता जा रहा है। गंगा घाट पर स्नान को लेकर श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान किए बगैर ही लौटने लगे है।
विज्ञापन

गंगा में नौका विहार बंद हो गया है। श्रद्धालुओं की सूचना पर पहुंचे एसडीएम जानसठ ने गंगा घाट का जायजा लिया। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह ने बताया कि गंगा का जल स्तर बढ़ाने के लिए पूर्व जल संसाधन मंत्री डा. संजीव बालियान के माध्यम से 65 करोड़ रुपये की परियोजना बनी थी, लेकिन उनके मंत्री पद से हटते ही परियोजना घटाई में पड़ गई। गंगा में जल स्तर घटने से गंगा में नौका विहार का संचालन बंद हो गया है और श्रद्धालु मायूस होकर लौटने लगे है। मोटर बोट संचालक जितेंद्र, परमीत, प्रमोद, धर्मेंद्र, नीटू, शिव कुमार, दीपक, रामकुमार आदि का कहना कि गंगा में जल स्तर घटने से उनका रोजगार भी बंद हो गया। गंगा घाट के पंडित पुरोहित भी खाली बैठे रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें