फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के कई गांवों में भरा पानी 

Sun, 17 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बारिश के बाद मुजफ्फरनगर में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन से हो रही बारिश से खादर क्षेत्र के कई गांवों में तीन से चार फुट तक पानी भर गया है। ग्रामीणों का हाईवे से संपर्क टूट जाने से ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। हालात यह हैं कि धान की फसल चौपट हो जाने के कगार पर है और चारा पानी में डूब जाने से पशुओं के लिए चारे का संकट आ गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण राजू प्रजापति, बाबूराम, चरणसिंह, महकार सिंह, कैराज सिंह, नत्थूराम आदि ने बताया कि बढ़ीवाला व भैंसली गांव के बीच पड़ने वाले रपटे पर करीब एक फुट पानी है। ग्राम रामनगर, रजकल्लापुर, शेरपुर नगला, चानचक, अलमावाला, चमरावाला आदि ग्रामों के जंगलों में करीब तीन से चार फुट पानी आ जाने से रामनगर व रजकल्लापुर के रास्ते पर भी करीब पांच फुट पानी आ गया है, जिससे रास्ते से ग्रामीणों की आवाजाही बिल्कुल बंद हो गई है।

रपटे के पास नाव का इंतजाम किया गया है, जिसके सहारे ग्रामीण अपने गांव से शेरपुर आकर पुरकाजी व लक्सर आदि जगहों पर जा सकते हैं। अगर और बारिश हुई तो खादर क्षेत्र के कई ग्रामों में बाढ़ के आसार बन सकते हैं। उधर, तहसीलदार रजनीकांत पांडेय का कहना है कि हम लोग पानी की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें