फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गोदाम में फांसी पर लटका मिला चौकीदार का शव

Fri, 03 Nov 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रुड़की रोड पर स्थित एक ट्रांसपोर्ट में चौकीदार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद ट्रांसपोर्ट मालिक को सौंपा है।

रुड़की रोड पर अहिल्या बाई चौक के पास अशोका ट्रांसपोर्ट के अंदर गोदाम में 65 वर्षीय त्रिलोक चंद का शव बृहस्पतिवार को छत में लगे कुंडे से लटका मिला। अन्य कर्मचारियों के गोदाम में पहुंचने पर यह जानकारी हुई। यह जानकारी मालिक को दी गई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और तब शव को फंदे से नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि त्रिलोक पिछले 45 वर्षों से ट्रांसपोर्ट में काम कर रहा था। वह ट्रांसपोर्ट पर चौकीदारी करता था और वहीं रहता था। ट्रासंपोर्ट मालिक सुदर्शन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुदर्शन ने चौकीदार के आत्महत्या करने के बारे में लिख कर दिया है। वह मूल रूप से कहां का रहने वाला है, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। कार्यवाहक सीओ विनय गौतम ने बताया कि चौकीदार ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव ट्रांसपोर्ट मालिक को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें