फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार राशन की दुकान बंद मिलने पर दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार राशन की दुकानें बंद मिलने पर दी चेतावनी
विज्ञापन

मुजफ्फनगर, चरथावल। तहसीलदार सदर जयेंद्र कुमार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ चरथावल सहित आधा दर्जन गांवों में सस्ते गल्ले की दुकान पर जाकर जांच पड़ताल की। बंद मिलने पर उन्होंने चार दुकानदारों को चेतावनी दी। कुल्हेड़ी में तौल में कम राशन देने की शिकायत पर मौके पर छानबीन की गई।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बृहस्पतिवार को चरथावल, दधेडू, निरधना, कुल्हेड़ी, खुसरोपुर, महाबलीपुर में राशन की दुकानों पर जाकर जांच की । दधेडू में एक, कुल्हेड़ी में दो और चरथावल में एक दुकान बंद मिली। कुल्हेड़ी के ग्रामीणों ने एक डीलर द्वारा कम राशन देने की शिकायत की। तहसीलदार ने खुद जांच की। उन्होंने बंद मिलने पर चारों दुकानदारों को चेताया और भविष्य में शासन के निर्देशानुसार दुकान नियत समय पर खोलने की हिदायत दी। चरथावल राशन डीलर की दुकान पर टीम ने उपभोक्ताओं के राशन कार्ड चेक किए और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी किया। मौके पर लोगों से पूछा कि राशन सही मिल रहा है या नहीं। कानूनगो प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें