फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में वांछित बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
2-जानसठ पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश पकड़ा - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ । पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शनिवार की देर रात्रि में गांव बसायच तिराहे से मुठभेड़ में एक दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित बदमाश को पकड़ा। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ शकील अहमद ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि खतौली रोड से बसायच को जाने वाले रास्ते पर दरोगा विक्रांत कुमार पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बाइक को तेजी से भगा कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसको घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश का नाम रवि पुत्र राजेंद्र निवासी गली नंबर 4 सुनारों के पास इंदिरा कॉलोनी ब्रह्मपुरी मेरठ है। घायल बदमाश पर मेरठ और जानसठ थानों में एक दर्जन मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। बदमाश से पास से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें