फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोमांस की बिरयानी पकाने के मामले के वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। पुलिस ने रोजा इफ्तार पार्टी के लिए गोमांस की बिरयानी पकाने के मामले में वांछित पूर्व प्रधान के दूसरे पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना पुलिस ने बताया कि गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा के पूर्व प्रधान जाहिद के आवास पर सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार पार्टी में गोमांस का प्रयोग किए जाने की सूचना पर पुलिस पूर्व प्रधान के आवास पर पहुंची थी। वहां से तीन भगोनों में तैयार की जा रही करीब एक क्विंटल बिरयानी बरामद की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पूर्व प्रधान जाहिद, उसके दो पुत्रों खालिद, आमिर, परिचित नफीस व आबाद के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। इस मामले में वांछित पूर्व प्रधान के पुत्र आमिर को ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, उसे न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त आमिर के विरुद्ध रतनपुरी थाने में विभिन्न धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में पूर्व प्रधान जाहिद, खालिद, नफीस और आबाद को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायालय में पेश कर चुकी है, जबकि आमिर फरार चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें