फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, आज से खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में नगर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जागरूकता और धैर्य के साथ कोरोना संक्रमण की दूसरी भयावह लहर का डटकर मुकाबला करने के बाद आखिरकार हौसले की जीत हुई। 44 दिन तक कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें झेलने के बाद सोमवार सुबह से व्यापारी वर्ग और आम लोग एक बार फिर आम दिनों की भांति घर से निकल सकेंगे। शाम सात बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक बंदी (लॉकडाउन) पूर्व की भांति जारी रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते 23 अप्रैल की शाम आठ बजे से जनपद में साप्ताहिक बंदी लगाई थी, जिसे 26 अप्रैल की सुबह से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया था। इसके बाद इसे कोरोना कर्फ्यू में तब्दील कर दिया गया था। जिसके बाद से ही जिले के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें ही पूर्वाह्न 11.00 बजे तक खोली गईं। गत एक मई से जिले से कोरोना कर्फ्यू हटने की संभावनाएं जताई जा रहीं थीं, लेकिन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या छह सौ से अधिक होने के कारण सूबे के अन्य जनपदों के साथ जिले को कोरोना कर्फ्यू से राहत नहीं मिल पाई।
आखिरकार 44 दिन लंबे इंतजार के बाद रविवार दोपहर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या छह सौ से नीचे 562 पहुंचने के कारण कोरोना कर्फ्यू हटाने की घोषणा की। इसके साथ ही सोमवार सुबह सात बजे से जनपद के सभी बाजार व दुक ानें पूर्व की भांति खोले जाने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अब रोजाना सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सभी दुकानें खोली जाएंगी। इस दौरान सभी दुकानदारों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क लगाने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी रहेगा। शाम सात बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू पूर्व की भांति ही रहेगा। इसके साथ ही जिले में शनिवार-रविवार को साप्ताहिक बंदी भी लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें