मुजफ्फरनगर । तमिलनाडू में 8 से 12 अक्तूबर तक खेली गई 16वीं राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षु खिलाड़ी इंद्रजीत ने कांस्य पदक हासिल किया। शुभम कुमार को छठा स्थान मिला।
जिला वुशू संघ सचिव अमीर आलम सैफी, अध्यक्ष श्रीमोहन तायल ने खिलाडिय़ों और कोच मनीष शर्मा को सम्मानित किया। कपिल गर्ग, पवन कुमार, मोहित, विकास शर्मा, तनु चौधरी, गिरीश मोहन, अभिलाषा यादव, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।