फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता रैली निकाली

विज्ञापन
जानसठ में मतदाता जागरुकता रैली निकालते एनसीसी के छात्र। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज के एनसीसी स्काउट के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य कॉलेजों में मतदाताओं को जागरूक करते हुए शपथ दिलाने का काम किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को मतदाता जागरूकता दिवस अभियान के तहत डीएवी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूक रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य समुंद्रसेन ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में एनसीसी व स्काउट के छात्रों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के नारे लगाते हुए उन्हें मतदान शत-प्रतिशत करने के लिए जागरूक किया। रैली तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय पर रुकी। इस दौरान एसडीएम अमृतपाल कौर ने कहा कि मतदाताओं के पास एक स्वतंत्र अधिकार है, जिसे वह किसी की भी प्रत्याशी की किस्मत के अपनी वोट से बदल सकते हैं। उन्होंने सभी से चुनाव के दौरान सभी काम छोड़कर सबसे पहले अपना मत करने की अपील की है। इस दौरान तहसीलदार अभय राज पांडे, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समुंद्रसेन, एबीवीपी नगर इकाई के अध्यक्ष सचिन शर्मा, राजेश कुमार आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें