फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टरों की कतार से चरथावल में लगा जाम

विज्ञापन
चरथावल क्षेत्र से भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में ट्रैक्टर के साथ रवाना होते कि? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ट्रैक्टरों की कतार से चरथावल में लगा जाम
विज्ञापन

चरथावल। गणतंत्र दिवस को दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए चरथावल क्षेत्र से कई दर्जन ट्रैक्टर रवाना हुए। भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में एक ट्राली राशन भी भेजा गया।
सोमवार को भाकियू नेता विकास शर्मा ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लेकर हिंडन चौकी से होते हुए रैली के रूप में चरथावल पहुंचें। वह खुद राशन से भरी ट्राली को चला रहे थे। ट्रैक्टरों के काफिले के कारण चरथावल नहर से महादेव मंदिर तक आबादी के क्षेत्र में जाम लग गया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए थाने के सामने कुछ देर तक प्रदर्शन किया। गांव अकबरगढ़, कुटेसरा, रोनी हरजीपुर, चौकड़ा, कसौली, बिरासली, न्यामू आदि गांवों से उत्साहित किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली गए। ब्रजपाल सिंह, पप्प्पू राणा, करेशन, पवन त्यागी, सरफराज, शीलू त्यागी, सोनू त्यागी, माम चंद, ताजीम त्यागी, नावेद राणा, राजेंद्र भगत, शहजाद राणा, कुलदीप त्यागी, सुंदर, मोहन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए
मंसूरपुर। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली में भाग लेने के लिए जड़ौदा, मंसूरपुर तथा पुरबालियान से ट्रैक्टरों के काफिलों के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए। जड़ौदा में भारतीय किसान यूनियन जिला महासचिव एहसान त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले कार्यालय पर इकट्ठा होकर नारेबाजी की। इसके बाद ट्रैक्टरों तथा कारों के काफिले के साथ दिल्ली रवाना हुए। पुरबालियान से नीरज पहलवान तथा डॉक्टर देवेंद्र आदि के नेतृत्व में काफी कार्यकर्ता दिल्ली ट्रैक्टर रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें