फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया मतदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया मतदाता दिवस
विज्ञापन

छोटूराम, इस्लामिया, आर्यकन्या पाठशाला में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर की शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। यहां मतदान के लिए शपथ हुई तथा जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
चौधरी छोटूराम कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा ध्वनि प्रदूषण के कारण और समाधान पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने प्रतिभागियों से सक्रिय भागीदारी के निर्वहन का आह्वान किया। वहीं, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आईडी शर्मा ने भी मतदान के प्रति जागरूक किकया। बागवानी विभाग के सह आचार्य डॉ. आरके सिंह ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में छात्रा खुशबू बालियान तथा छात्र युवराज ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. रवीश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस्लामिया इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों एवं स्टाफ को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। सभी के हस्ताक्षर फ्लैक्स बोर्ड पर कराए गए। इएलसी क्लब द्वारा एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा मीनाक्षी चौराहे पर जन सामान्य के हस्ताक्षर कराए। प्रधानाचार्य सलीम अहमद, स्वीप प्रभारी आफाक खान एवं एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या कुसुमलता ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। छात्राओं ने मतदान जागरूकता के लिए पोस्टर बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें