संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं को लेकर जागरूक किया। उन्होंने श्रमदान और रैली निकालकर जागरुकता अभियान चलाए।
आर्य समाज रोड डीएवी कॉलेज के एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया। इसके साथ ही विषय आधारित रंगोली प्रतियोगिता के जरिए छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर के दूसरे सत्र में स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएम तिवारी ने लोक कलाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति बहुत समृद्ध है। विभिन्न राज्यों की परंपराओं से लेकर नृत्य और संगीत शैली में विविधता है। भारतीय लोककलाओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा और अनुकरण किया जा रहा है।
डॉ. विष्णु सिंह ने स्वयं सेवकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के विषय में बताया। डॉ. पुष्पेंद्र वशिष्ठ ने एनएसएस के उद्देश्य और कार्यों के बारे में बताया। शिविर में प्राचार्या प्रो़ गरिमा जैन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना त्यागी, संजीव कुमार और डॉ. मोहम्मद आसिफ, डॉ. शुभम शर्मा, डॉ. संदीप नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
उधर श्रीराम कॉलेज की ओर से ग्राम सहावली के रविदास मंदिर में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने श्रमदान और रैली निकालकर कर जन-जन को स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर में लगभग 50 स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया।
स्वयं सेवक रेशू मलिक, खुशी शर्मा, अनु मुस्कान, नरगिस, अभिषेक कुमार ने ग्रामीणों को जानकारी दी। शिविर में प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, निदेशक अशोक चौहान, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ऋषभ भारद्वाज, अंकित कुमार, मोहित कुमार, रिशु मलिक, शबी मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
चरथावल में चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया। इसके साथ ही शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
महाविद्यालय संस्थापक राकेश वशिष्ठ ने बताया कि एनएसएस शिविर में वरदान आई हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जांच शिविर में डॉक्टर एस के सिंघल, डॉक्टर अमित, डॉक्टर पूजा पांचाल, डॉक्टर वैष्णवी, लक्ष्मण, आदि शामिल रहें।