संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हुआ। प्रतिभागी छात्राओं ने जल संरक्षण पर विचारों के जरिए प्रेरक संदेश दिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बृहस्पतिवार को कॉलेज की छात्राओं का सात दिवसीय शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि हरिकृष्ण गर्ग ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। कॉलेज अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश गर्ग, प्रबंधक डॉ़ अनीता चौधरी, नवीन गर्ग आदि ने कहा शिविर के माध्यम से छात्राओं में समाजसेवा और आत्मबल की भावना बढ़ता है।
छात्रा वैशाली, महसना और अलिशफा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। साइना ने माता-पिता के प्रति छात्राओं के कर्तव्य विषय पर विचार प्रस्तुत किए। प्रीति ने भजन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम अधिकारी सरिता ने बताया कि सात दिवसीय रात-दिन कैंप में छात्राएं रचनात्मक कार्य के माध्यम से जागरूक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। डाॅ़ सरिता शर्मा, पारुल त्यागी, रीता कश्यप आदि मौजूद रहे।