मुजफ्फरनगर। 68 वीं सीनियर स्टेट महिला एवं पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता मैनपुरी में हो रही है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले की महिला एवं पुरुष वालीबाल टीमों को रेलवे स्टेशन पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल रवाना किया।
टीम को रवाना करने वालों में इंजीनियर ओपी मिश्रा एवं इंजीनियर अशोक अग्रवाल, आरिफ शीश महली, हनीफ के साथ वालीबाल संघ के अध्यक्ष सूरज प्रकाश मलिक एवं सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन भी मौजूद रहे। महिला टीम की कप्तान खुशी चौधरी, एवं जानवी उप कप्तान और तनु रीत भाग्यश्री शर्मा, शिवानी बालियान, कुमारी यश राणा, स्वाति सिरोही, अनुष्का, माही, मानवी सालार, साक्षी मलिक, आरती शामिल है। पुरुष वालीबाल टीम में हर्ष मलिक कप्तान एवं दीपक कुमार उप कप्तान है। अभिलाष चौधरी, सूर्यांश तोमर, नितिन यादव, विशाल कुमार, अर्जुन सिंह, रोहित कुमार, सालिम, रोबिन बालियान, रोबिन कुमार, लविश राठी शामिल हैं। पुरुष टीम के कोच आशीष तोमर एवं दीपक कुमार है। महिला वॉलीबाल टीम के कोच पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील कुमार एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अनु मलिक है जो वालीबाल टीमों के साथ मुजफ्फरनगर से मैनपुरी के लिए रवाना हुए है।