फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ, ईदगाह पर नमाज के दौरान रही विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। कौम और और मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। नमाज के दौरान ईदगाह क्षेत्र के सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। विशेष सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया रहा। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा की।  
विज्ञापन


शामली रोड स्थित ईदगाह पर सुबह से ही लोग एकत्र होना प्रारंभ हो गए।  सुबह शाही इमाम मौलाना मौहम्मद जाकिर ने नमाजे ईद अदा कराई। इससे पहले उन्होंने कहा कि कोई भी खुले में पशु की कुर्बानी न करे। सफाई का विशेष ध्यान रखें। कुर्बानी का फोटो अपने मोबाइल से न लें। सोशल मीडिया पर कुर्बानी का फोटो न डालें। उन्होंने कौम और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ भी कराई।

ईदगाह पर नमाज को लेकर पहले से ही रास्ते बंद कर दिए गए थे। आवारा जानवरों को बाड़े में बंद कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में सफाई का विशेष प्रबंध रहा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम रखे। नमाजे ईद के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंतदेव, काजी जहीर आलम, आसिफ राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ईदगाह के अलावा मस्जिद फक्करशाह, मस्जिद हौज वाली, खालापार, मस्जिद पीर वाली मल्हूपुरा, मस्जिद लियाकतपुरा, लद्दावाला, मस्जिद हौजवाली सरवट गेट, मस्जिद नुमाईश कैंप, मस्जिद मुहम्मदी पुजाये वाली, रहमतनगर में भी ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने अपने घरों पर अपने मन पसंद पशुओं की कुर्बानी दी। ईद के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन ने बिजली, पानी और सफाई का विशेष इंतजाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें