फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: झगड़े की रंजिश में हुई थी विशाल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अग्रसेन विहार में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी विशाल देशवाल की हत्या मामूली कहासुनी के बाद वर्चस्व में की गई थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सूर्यनगर निवासी योगराज त्यागी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। मौके से एक अन्य बाल अपचारी को भी पकड़ा है। दोनों पक्षों में गणतंत्र दिवस को झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मंगलवार रात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी विशाल देशवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका सहकर्मी अनुज लाटियान घायल हुआ था। इस मामले में रात में योगराज व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। बुधवार सुबह पुलिस टीम भोपा रोड पर ट्रांसपोर्ट के सामने रजबहे की पटरी पर पहुंची तो योगराज अपने एक साथी के साथ बाइक पर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकना चाहा तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में योगराज के दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके बाल अपचारी साथी को पिस्टल व तमंचे और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों शहर छोड़कर भाग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया। योगराज ने कक्षा 12 की शिक्षा प्राप्त करने के बाद पुलिस भर्ती की पेपर दिया था। वह प्राइवेट नौकरी कर रहा था। उसके साथ गिरफ्तार बाल अपचारी अभी पढ़ाई कर रहा है।प
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें