फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, मास्क लगाना भी भूले

विज्ञापन
बाजार में कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, मास्क लगाना भी भूले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्योहारी सीजन में बाजारों में जैसे-जैसे भीड़ बढ़ने लगी है, इसके साथ ही लोगों के बीच भी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बढ़ने लगी है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही अनिवार्य किए गए मास्क से भी लोगों ने पूरी तरह से दूरी बना ली है। जिस कारण पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
आलम यह है कि सड़क पर निकलने वाले अधिकांश लोगों के चेहरों से मास्क या तो पूरी तरह से हट चुका है, या फिर चेहरे के निचले हिस्से में महज औपचारिकतावश लटका दिखाई देता है। भीड़ में जाने से भी अब लोग किसी प्रकार का गुरेज नहीं कर रहे हैं। वहीं, पुलिस भी इस समय त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त होने के कारण कोरोना वायरस के प्रति जागरूक नहीं रह गई है। हालांकि, हाईकोर्ट ने पुलिस को गली-मोहल्लों में भी मास्क को लेकर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पुलिस फिलहाल त्योहारी सीजन को सकुशल गुजारने पर पूरा जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि फिलहाल त्योहारी सीजन को सकुशल निकालना प्राथमिकता है। हालांकि मास्क को लेकर भी पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते हर चौराहे पर इसे लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें