फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय त्यागी की मौत: दो बार पुरकाजी की प्रमुख रही विनय की पत्नी, डबल मर्डर से पकड़ी अपराध की राह

Sat, 27 Dec 2025 02:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: विनय त्यागी खुद भी सहारनपुर के देवबंद से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, मगर हार गया था। मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत कई जिलों में उस पर 57 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
जागृति विहार स्थित घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी करने पहुंचे विनय त्यागी के दोनों बेटे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाईखेड़ी गांव के गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 57 मुकदमे दर्ज थे। आरोपी का मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और देहरादून में प्रॉपर्टी के विवादित मामलों में दखल था। सियासत के मैदान में उतरने की ख्वाहिश रही। पत्नी को भी दो बार पुरकाजी ब्लॉक से प्रमुख बनवाया। सहारनपुर की देवबंद सीट से खुद भी विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

 

विनय त्यागी पर बीती बुधवार को उत्तराखंड के लक्सर में पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान हमला हुआ था। उसे ऋषिकेश एम्स में उपचार दिलाया जा रहा था, वहां उसकी मौत हो गई। उसके पिता सेवाराम त्यागी मेरठ में नौकरी करते थे। वहीं पर विनय त्यागी की पढ़ाई भी हुई। अपराध की राह पकड़ी तो साल 1996 में खाईखेड़ी में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद संदीप उर्फ टोनी और उसके बहनोई गाजियाबाद के पिलखुआ निवासी प्रदीप की हत्या में नाम आया था। मुजफ्फरनगर में छपार, पुरकाजी, नई मंडी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। अक्तूबर माह में देहरादून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
 

चोरी के मामले में चढ़ा पुलिस के हत्थे
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में डॉ. प्रमोद त्यागी ने अपनी गाड़ी से गहने, रुपये और अन्य सामान चोरी होने का मुकदमा इसी साल 14 सितंबर को दर्ज कराया था। पुलिस ने 13 अक्तूबर को टिंकू और खाईखेड़ी निवासी भाकियू नेता हरिओम त्यागी को पकड़ लिया। हरिओम त्यागी को जमानत मिल चुकी है। जबकि विनय त्यागी पर अन्य मामलों में भी आरोप है, जिस कारण वह रुड़की जेल में बंद था। 30 अक्तूबर को विनय की जमानत अर्जी देहरादून में खारिज कर दी गई थी।
विज्ञापन

झूठा मुकदमा दर्ज कराने में 10 मार्च को सुनवाई
छपार थाने में विनय त्यागी पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का केस भी सात साल पहले दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने वादी को नोटिस जारी कर दिया था, जिसकी सुनवाई 10 मार्च को होगी।

दोनों बेटे पहुंचे जागृति विहार 
विनय त्यागी की मौत होने पर दोनों बेटे जागृति विहार स्थित घर पर पहुंचे। यहां आकर दोनों अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें