फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों को दी भूजल संरक्षण और जल सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तितावी। विकास खंड बघरा में उत्तर प्रदेश अटल भूजल योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। भूजल संरक्षण, जल सुरक्षा और जल बजटिंग के महत्व की विस्तार से जानकारी दी।
गोष्ठी में सचिन सहरावत आईसीएस, अभिषेक मौर्य, रणजीत सिंह, अनिल यादव, पृथ्वी राज ट्रेनर, विपिन वर्मा और कमलेश मौर्य शामिल हुए। इस दौरान बताया गया कि अटल भूजल योजना का मुख्य उद्देश्य भूजल संसाधनों का संरक्षण करना और पानी के संतुलित उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल सुरक्षा के अंतर्गत वर्षा जल संचयन, रिचार्ज संरचनाओं के माध्यम से भूजल का पुनर्भरण, तालाबों, कुओं, झीलों और नदियों जैसे जल स्रोतों का संरक्षण, जल गुणवत्ता बनाए रखने तथा पर्यावरणीय संतुलन पर विशेष जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें