फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
शाहपुर के गांव सोरम में मुख्य मार्ग पर जलभराव । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव सोरम में पानी की निकासी न होने के कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सोरम में मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर बसे लोगों व अन्य मोहल्लों का घरों व बरसात का पानी नाले के माध्यम से खेतों में जाता था, लेकिन खेतों के मालिकों ने फसल खराब होने की बात कहकर उनके खेतों में जाने वाले पानी को बंद कर दिया। जिसके चलते गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। जिससे गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कस्बे सहित क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है। जलभराव से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीण तनवीर अली , कासिम चौधरी , जब्बार अली , शकील अहमद , फरमान चौधरी आदि ने जिलाधिकारी से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। दूसरी ओर जलभराव की समस्या को लेकर सामाजिक संगठन मदर टेरेसा फाउंडेशन के सदस्यों ने तहसीलदार बुढ़ाना से मिलकर मांग पत्र सौंपा । मांग पत्र सौंपने वालो में हाफिज खालिद , जाहिद मलिक , मेहरबान अली आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें