ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड में फटे ग्लेशियर के कारण गंगा में बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, गंगा के किनारे खेती करने वाले किसानों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार और एसडीएम अमृतपाल कौर गंगा बैराज पर पहुंचे। उन्होंने यहां जलस्तर की जानकारी ली। अधिकारियों ने गंगा बैराज पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बैठक की गंगा के किनारे खेती करने वाले किसानों को गंगा के किनारे से हटने के निर्देश दिए। इस पर किसान अपना जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए। आशंका जताई जा रही है कि देर रात दो से तीन बजे तक गंगा बैराज तक पानी पहुंच सकता है। अधिकारियों ने गंगा बैराज तथा गंगा के किनारे बसे गांव चूहापुर, माटा फार्म, अल्लूवाला, जीवनपुरी आदि का दौरा कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को अलर्ट किया। गंगा बैराज पर तैनात जेई पीयूष कुमार ने बताया कि देर रात बैराज पर पानी पहुंच जाएगा। कितना पानी आएगा इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। अभी बैराज पर 7000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है।
फसल हो जाएगी बर्बाद, किसान परेशान
मीरापुर। इस समय गंगा में पानी बहुत कम था, जिसके कारण हर वर्ष की भांति दूरदराज के सैकड़ों किसान यहां आकर गंगा किनारे सब्जी की प्लेज लगाते हैं। इस समय भी लौकी की प्लेज लगा रखी है। साथ ही खरबूजा और तरबूज की पौध भी तैयार की जा रही है। प्रशासन ने सभी किसानों को उसका सामान भरवा कर घर भेज दिया है। पैजनिया की मुनेश देवी, उमरी के लोकेश, किरतपुर के जयपाल ने बताया कि उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। लौकी की फसल आने लगी थी। अब सब खत्म हो जाएगा।
मीरापुर में गंगा के किनारे खेती करने वाले लोगो को हटाकर सुरक्षित स्थानो पर जाते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर क्षेत्र में गंगा में बाढ आने की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने किया अलर्ट ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर में गंगा में बाढ आने की संभावना के चलते लोगो को अलर्ट कर अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
महाराज नगर के ग्रामीणो को बाड अलर्ट होने की सुचना देते लेखपाल सोमपाल सिंह।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
महाराज नगर के ग्रामीणो को बाड अलर्ट होने की सुचना देते लेखपाल सोमपाल सिंह।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- मजलिसपुर तोफीर गंगा खादर पानी के अलर्ट के बाद उच्चे स्थान पर भेडो को ले जाते चारावाहे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR