फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर समझौते के बाद भी पांच लोगों को जेल भेजने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खटौली गांव के ग्रामीणों ने मानवाधिकार आयोग व सीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन

देवबंद। खटौली गांव के ग्रामीणों ने मानव अधिकार आयोग व सीएम योगी को शिकायती पत्र भेजकर नागल पुलिस पर झगड़े के मामले में समझौता होने के बाद भी पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खटौली गांव निवासी शमशाद, फैयाज व जूला ने पत्र में बताया कि आठ अक्तूबर को दो पक्षों के बीच पानी को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। जब वह लिखित समझौता लेकर थाना पर पहुंचे तो वहां मौजूद एक एसआई ने पैसे की मांग की। इंकार करने पर दोनों पक्षों के पांच लोगों को वहीं बिठा लिया गया और फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। इस मामले में सीओ रजनीश उपाध्याय का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है। उधर, पूर्व विधायक व सपा नेता शशिबाला पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सोमवार को सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें