फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय साखन कलां में कार्यक्रम में ग्रामीणों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति ? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
ग्रामीणों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

देवबंद। प्राथमिक विद्यालय साखन कलां में बुधवार को एसबीडी जिला अस्पताल की टीम द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में साइक्लॉजिस्ट बुशरा अंसारी ने ग्रामीणों को बताया कि विश्व भर में लगभग 60 लाख लोग प्रतिवर्ष तंबाकू का सेवन करने से मर जाते हैं। 95 प्रतिशत तंबाकू मुंह के कैंसर का प्रमुख कारण है। किशोरावस्था में इसके सेवन से नपुंसकता पैदा होती है। आदमी में चिड़चिड़ापन आ जाता है और फिर वह अपराध की ओर बढ़ने लगता है। इस कारण हमें तंबाकू, सिगरेट, सुल्फा और हुक्का आदि नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता कविता सिंह ने बताया कि वर्तमान में लोग तनाव से बाहर आने का रास्ता नशा करना समझ बैठें हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वह कम उम्र से ही बच्चों पर कड़ी निगाह रखें ताकि वह तंबाकू का सेवन करने से बचे रहें। इस मौके पर एएनएम सुमन लता, सैय्यद वजाहत शाह, मनोज कुमार, राजेश, पूनम, रेणु, मोनिका, संयोगिता, शहनाज व राजदुलारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें