नगली मेहनाज गांव में तालाब पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करता बुलडोजर
- फोटो : DEVBAND
नगली मेहनाज में तालाब से अवैध अतिक्रमण हटवाया
देवबंद। नगली मेहनाज गांव में बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने तालाब से अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
एसडीएम दीपक कुमार के निर्देश पर कानूनगो राजवीर शर्मा के नेतृत्व में लेखपाल सतीश कुमार और दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ नगली मेहनाज पहुंचकर तालाब की भूूमि के खसरा-277 पर अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम ने बताया कि गांव के ही एक ग्रामीण ने तालाब की भूमि पर पक्का निर्माण कर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा। जिसे तहसील की टीम भेजकर हटवा दिया गया।