फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांड़ा माजरा में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना के टांड़ा माजरा गांव के सतपाल कश्यप की फाईल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। टांड़ा माजरा गांव में बाग में चारपाई पर सो रहे ग्रामीण की बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जिला मुख्यालय से घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट पंजीकृत कर ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव टांड़ा माजरा के रहने वाले ग्रामीण सतपाल कश्यप (45) पुत्र जुम्मा का मकान गांव के बाहर एक किनारे पर है। उसके मकान के पास आम का बाग है। रविवार रात करीब 11 बजे सतपाल अपने घर से बाग में सोने के लिए गया था। देर रात के समय बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे सतपाल के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सोमवार सुबह सतपाल की पत्नि मुन्नी उसे उठाने के लिए बाग में गई। सतपाल का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसका बिस्तर खून से सना हुआ था। पति की हालत देखकर मुन्नी के होश उड़ गए।
सूचना मिलते ही ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर एसपी देहात ने ग्रामीणों व परिजनों से वार्ता की। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता जुम्मा ने अज्ञात में कोतवाली दर्ज करवाई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसपी देहात ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए एक टीम बनाई गई है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

घटना से कश्यप समाज में रोष
थाना बुढ़ाना व फुगाना क्षेत्र में 23 दिन में कश्यप समाज के तीन ग्रामीणों की हत्याएं हो गई हैं। टांड़ा माजरा में सतपाल कश्यप की हत्या से कश्यप समाज में भारी रोष है। कश्यप समाज के डॉ. सोनू कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार में 23 दिन के अंदर कश्यप समाज के तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। 16 अप्रैल को गांव फतेहपुरखेड़ी निवासी पूर्व प्रधान कलीराम कश्यप की चाकुओं से गोद का हत्या कर दी गई थी। पुलिस से बे खौफ हत्यारों ने परासौली पुलिस चौकी के सामने ही मंदिर में घटना को अंजाम दिया था। जिसका खुलासा आज तक नहीं हुआ है। गांव बड़ौदा निवासी विपिन कश्यप घायल व अचेत अवस्था में सुल्तानपुर के जंगल में पड़ा मिला था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अब टांड़ा माजरा गांव में सतपाल कश्यप की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कश्यप समाज में हो रही हत्याओं से कश्यप समाज में रोष है।
घटना का हो खुलासा, परिवार को मिले आर्थिक मदद
बुढ़ाना। टांड़ा माजरा गांव में रविवार रात सतपाल कश्यप की हत्या के बाद समाज में रोष फैल गया। पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता और घटना के शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में समाज के ग्रामीणों ने घटना स्थल पर धरना दिया।
सोमवार शाम करीब पांच बजे सतपाल का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा। शव गांव में पहुंचते ही समाज में रोष फैल गया। इसी दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप समाज के लोगों के साथ मृतक के घर पहुंचे। समाज के लोगों ने मृतक का अंतिम संस्कार करने से मना किया। कश्यप समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता व घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ विनय गौतम व तहसीलदार सतीश चंद बघेल धरना स्थल पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों ने घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन की विभिन्न मदों से पीड़ित परिवार को 5.60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर सुशील, रामशरण कश्यप, रामबीर कश्यप, जुम्मा कश्यप, सोनू कश्यप, संजीव पवांर, राजीव, बिट्टू, ब्रजमोहन, दीपचंद, सुभाष, इस्लाम, व बरखा मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना के टांड़ा माजरा गांव में सतपाल कश्यप की हत्या की जानकारी करती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना के टांड़ा माजरा गांव में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व घटना के शीघ्र खुला- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें