बुढ़ाना के हुसैनपुर कलां गांव में गिरा ग्रामीण मुरसलीन का मकान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भरभराकर गिरा ग्रामीण का मकान
बुढ़ाना। हुसैनपुर कलां गांव में देर रात ग्रामीण का मकान भर-भराकर गिर गया। इस घटना में मकान के अंदर रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी को तहरीर देकर आर्थिक सहायता की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां में शुक्रवार को मुरसलीन अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। देर रात के समय अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की आवाज सुनते ही मुरसलीन व उसके परिवार वालों की आंख खुल गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले वाले भी वहां पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घर के काफी सामान को मलबे के नीचे से निकाला। घर का हजारों का सामान मलबे के नीचे दबने से टूट गया। पीड़ित ग्रामीण मुरसलीन ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी को दी। ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की मांग की। उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट ने पीड़ित ग्रामीण को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।