फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ग्रामीण की मौत, सात संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण का फैलाव कम हो गया, बावजूद इसके मौत होने का सिलसिला अभी भी जारी है। कोरोना संक्रमित एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। अब तक 268 मरीजों की मौत हो चुकी है। सात नए संक्रमित मिले हैं, जबकि छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अभी भी 125 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बरला निवासी 47 वर्षीय ग्रामीण की तबीयत ठीक नहीं थी। 26 जून को उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। हालत बिगड़ने पर उसे बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर रविवार को उनकी मृत्यु हो गई। अब तक जनपद में 268 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
उन्होंने ने बताय कि सोमवार को विभिन्न जांच रिपोर्ट में सात नए कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें शहरी क्षेत्र में तीन मरीज पाए गए, जबकि बघरा ब्लॉक क्षेत्र में दो और खतौली में एक मरीज मिला है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सोमवार को छह मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। अब तक 30587 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 30194 मरीज ठीक हो गए है। जनपद में अभी भी रोजाना एक हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें