फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टील में भिड़े ग्राम प्रधान व गार्ड्स

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी स्टील में भिड़े ग्राम प्रधान और सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। बेगराजपुर स्थित यूपी स्टील कॉलोनी में जाने को लेकर रविवार शाम गांव नरा के प्रधान व फैक्टरी के सुरक्षाकर्मी आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी, जिनमें समझौते के भी प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नरा के प्रधान विरेंद्र सैनी रविवार शाम गांव के ही मिथुन के साथ बाइक से बेगराजपुर स्थित यूपी स्टील फैक्टरी की आवासीय कॉलोनी में जा रहे थे। प्रधान पक्ष का आरोप है कि फैक्टरी के गेट पर मौजूद गार्ड रमेश कुमार ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि रोके जाने का विरोध किए जाने पर गार्ड ने प्रधान व उनके साथी के साथ बदसलूकी की। इस पर ग्राम प्रधान पक्ष भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी व धक्का-मुक्की हो गई। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। मामले में ग्राम प्रधान विरेंद्र सैनी ने सुरक्षा कर्मी के खिलाफ तहरीर दी है, तो वहीं सिक्योरिटी इंचार्ज रामलखन ने ग्राम प्रधान व उनके साथी के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि आवासीय कॉलोनी में जाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। फैक्टरी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें