फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम का छापा, 14 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने छापा मार कर 14 बकायेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आठ बकायेदारों के कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की गई। इस दौरान विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपये का राजस्व भी एकत्रित किया।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने क्षेत्र के गांव खलवाड़ा एवं गढ़ी गांव में बिजली चोरी रोकने को लेकर अभियान चलाया। बिजलीघर जानसठ के जेई कपिल देव ने बताया कि अभियान के दौरान 14 उपभोक्ता जिन पर विद्युत निगम का पूर्व में बिजली का बिल बकाया था और उनके कनेक्शन काट दिए गए थे। ऐसे कनेक्शनधारक दोबारा से बिजली चलाते पकड़े गए। 14 लोगों के खिलाफ बिजली बकाया होने के कारण उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। विजिलेंस टीम में प्रवर्तन प्रभारी बृजमोहन सिंह रावत, नेत्रपाल जेई विजिलेंस, कपिल देव जेई बिजलीघर जानसठ, आशीष मोहन, विनोद कुमार, इरशाद लाइनमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें