फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का कृषि अध्यादेशों के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
खतौली में कृषि अध्यादेशों के विरोध में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
कृषि अध्यादेशों के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि अध्यादेशों को किसान विरोधी बताते हुए उन्हें वापस लिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि यह अध्यादेश वापस नहीं लिया गया, तो किसान उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

भाकियू के जिला उपाध्यक्ष राकेश चैधरी के नेतृत्व में दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता व किसान खतौली में इकट्ठा हुए। उन्होंने कृषि और किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पांच जून को लागू किए गए अध्यादेशों का देश के किसान विरोध कर रहे है। इसके बाद कार्यकर्ता जिला मुख्यालय में डीएम कार्यालय के लिए निकल गए। प्रदर्शन करने वालों में राकेश चौधरी, अंकुर मुखिया, दीपक चौधरी, अंकुर मुखिया, शेरावत, राहुल, जमशेद, विकास चंदेल, साबुद्दीन, अकरम खान, सचिन, नीलू, अंकित, मनमोहन, रिंकू, सचिन, अंकुर खारी, सौरभ, चेतन त्यागी, अनुज वर्मा, अजय, विजय, धर्मेंद्र, जितेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें