1-खतौली में केके जैन इंटर कालेज में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य दिवस के कार्यक्रम में बोलते वक्ता।
- फोटो : KHATAULI
विद्यार्थियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें
खतौली। केके जैन इंटर कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। छात्रों व छात्राओं को शीर्षक आत्महत्या से बचाव पर अध्यापक सुरेश यादव ने अवगत कराया गया कि यदि कोई बच्चा भिन्न व्यवहार करता है, पढ़ने में रुचि नहीं ले रहा है तो उसके संबंध में अपने अध्यापक को अवगत कराएं, जिससे तुरंत मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से बात कर उनका समाधान कराया जा सके।
इस मौके पर प्रवक्ता राजकुमार जैन ने बताया कि 13 से 19 वर्ष के बच्चों में शारीरिक और मानसिक प्रवृत्ति में परिवर्तन आते हैं, जिससे चिड़चिड़ापन उत्पन्न हो जाता है, वे न तो बच्चे रहते हैं और न ही बड़े होते हैं। ऐसे बच्चे बात बात पर गुस्सा व निराश होकर आत्महत्या की सोचते हैं, पर हमें ध्यान रखना चाहिए कि ईश्वर ने जन्म हमें जीने के लिए दिया है। उसे हमें पूर्ण समर्पण और निष्ठा व ईमानदारी से जीना चाहिए और नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना चाहिए। कार्यक्रम में दलीप सिंह, अजय जैन, दिनेश दत्त शर्मा, चंदन शर्मा, पारुल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।