फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र निर्माण गोष्टी का आयोजन

विज्ञापन
2-मंसूरपुर के स्कूल में चरित्र निर्माण गोष्ठी का आयोजन। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
चरित्र मनुष्य का सबसे बड़ा धन है
विज्ञापन

मंसूरपुर। सेवा संकल्प समिति मेरठ के तत्वावधान में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में चरित्र निर्माण गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण कर देश सेवा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संजीव राठी, समिति के पदाधिकारियों गंगाराम, अनंगपाल सिंह, सत्यपाल सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चरित्र निर्माण के लिए हमें सर्वप्रथम लोभ, लालच, ईर्ष्या को त्यागना होगा। हमें चरित्र निर्माण के लिए ऐसे महापुरुषों की जीवनी पढ़नी चाहिए, जिन्होंने नि:स्वार्थ भाव से अपना पूरा जीवन देश सेवा में लगा दिया। चरित्र निर्माण के लिए हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें