बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील के एक कानूनगो का क्षेत्र के किसान से रिश्वत मांगने का हुआ वीडियो वायरल चर्चा का विषय बना हुआ है। उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनगो को निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
तहसील के कानूनगो ब्रह्म सिंह क्षेत्र के एक किसान से उसके किसी कार्य के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। किसी युवक ने किसान से रिश्वत मांगने का कानूनगो का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसडीएम अरुण कुमार के सामने वीडियो आया तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनगो ब्रह्म सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि रिश्वत मांगने के आरोप में ब्रह्म सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। ब्रह्म सिंह एक बार पहले भी रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित हो चुका है।