फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग खा लिया जहरीला पदार्थ, दोनों की हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर

Wed, 20 Sep 2023 08:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना में पुलिस की कार्यशैली से नाराज सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पति के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। सीओ और थाना प्रभारी ने गांव में पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। हालत बिगड़ने पर दोनों को मेरठ अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला व उसके पति ने पुलिस की कार्यशैली से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने की सूचना पर सीओ हिमांशु गौरव, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया।

यह भी पढ़ें: ससुर को मार डाला: पुत्रवधु ने पूछताछ में बताई कत्ल की ऐसी वजह, सुनकर पुलिस भी हैरान, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुढ़ाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। एम्बुलेंस से दोनों को कस्बे की सीएचसी पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दंपती को जिला चिकित्सालय और बाद में मेरठ ले जाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला को बाइक पर ले जाने वाले मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग खा लिया जहरीला पदार्थ, दोनों की हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें