मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में पीड़िता ने अदालत में पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अगली सुनवाई के लिए एक मार्च की तिथि तय की गई है।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई की। मंगलवार को सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी की पत्रावली में पीड़िता को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया। पीड़िता ने बयान दर्ज कराए।