फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पीएम श्री योजना के तहत होगा विद्यालयों का सत्यापन

Thu, 19 Oct 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। पीएम श्री योजना के तहत चयनित किए गए विद्यालयों का गठित कमेटी की ओर से भौतिक सत्यापन का कार्य किया जाएगा। जिले के डीआईओएस, बीएसए और डायट प्राचार्य सभी चयनित विद्यालय में जाकर उनका भौतिक सत्यापन करेंगे।

जिले में माध्यमिक का एक राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फनगर के अलावा प्राथमिक विद्यालय हरसौली-1, प्राथमिक विद्यालय भोकरहेड़ी-5, प्राथमिक विद्यालय जौला-1, प्राथमिक विद्यालय बुढ़ाना-3, प्राथमिक विद्यालय चरथावल-2, प्राथमिक विद्यालय दूधाहेड़ी, कंपोजिट विद्यालय चितौड़ा, घासीपुरा, नन्हेड़ा, कंपोजिट विद्यालय खामपुर, कंपोजिट विद्यालय तुगलकपुर, कंपोजिट विद्यालय पुरकाजी, प्राथमिक विद्यालय उमरपुर-2, कंपोजिट विद्यालय गोकुलपुर और प्राथमिक विद्यालय सिसौली का चयन पीएम श्री योजना के तहत हुआ था। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, वाई-फाई, बालक-बालिका शौचालय सहित तमाम तरह के कार्य होने है। जिसको लेकर अब इनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला और डायट प्राचार्य संजय रस्तोगी इन विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेंगे। बीएसए शुभम शुक्ला का कहना है कि संभवतः एक सप्ताह में सभी स्कूलों का सत्यापन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें