फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में भिड़े वाहन, कई घायल

विज्ञापन
रतनपुरी क्षेत्र में कोहरे में भिड़े वाहन - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
घने कोहरे में भिड़े वाहन, कई घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। गांव रायपुर नंगली में निर्माणाधीन अंडरपास के निकट घने कोहरे के कारण संकेतक नहीं होने से कई वाहन बुधवार सुबह फिर से आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली में हाईवे ऑथरिटी शायद किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। यहां पर वाहनों का आपस में भिड़ना रोजाना की बात हो गई। यहां पर नेशनल हाईवे पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए निर्माण करने वाली कंपनी ने हाइवे पर वाहनों को डायवर्ट करने के लिए अस्थायी अवरोधक लगाए हुए हैं। बुधवार सुबह घना कोहरा होने के कारण वाहन चालक इन अस्थायी अवरोधकों को उचित दूरी से नहीं देख सके। जिसके कारण कई वाहन इन अवरोधकों से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुए। जिनमें कई लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने पीआरवी को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। पुलिस ने हाईवे ऑथरिटी के कर्मचारियों को सूचित किया। जिसके बाद हाईवे ऑथरिटी के कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाया और वहां अस्थायी अवरोधकों का इंतजाम कराकर वहां से वाहनों को धीरे धीरे निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें