फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार के दो दिन बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की सरकार के दो दिन शेष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मौजूदा गांव की सरकार का समय अब दो दिन बाकी रह गया है। जिले के 498 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। जिसकी प्रशासन ने तैयारी कर ली है। उधर, कार्यकाल के अंत में भी 15वें वित्त में पांच करोड़ की धनराशि भेजी गई है। हालांकि ग्राम प्रधान इसका उपयोग नहीं कर सकेंगे। शासन की ओर से जारी आदेश में 25 दिसंबर की रात में ही ग्राम प्रधानों की डीएससी ई-ग्राम स्वराज अनरजिस्टर्ड कर दी जाएगी।
जनपद में 498 ग्राम पंचायतों में पांच साल पहले 25 दिसंबर 2015 को गांव की सरकार का गठन हुआ था। अब ग्राम प्रधानों का मौजूदा कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। अभी ग्राम पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण सभी ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। एडीओ पंचायत को यह जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है। ग्राम पंचायतों में इस वर्ष राज्यवित्त से 23.74 करोड़ और 15 वें वित्त से 47.60 करोड़ रुपये आए थे। जो ग्राम प्रधानों ने खर्च कर दिए हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण, स्कूलों की मरम्मत आदि का कार्य चल रहा है। अब ग्राम प्रधानों को 15वें वित्त की एक और किस्त का इंतजार था, मगर वह उसका उपयोग नहीं कर सकेंगे। उनका कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रशासक नियुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

चार ब्लॉक में ही हैं एडीओ पंचायत
मुजफ्फरनगर। जनपद के नौ ब्लॉक में 498 ग्राम पंचायत है। ग्राम पंचायत का प्रशासक एडीओ पंचायत को बनाना है, मगर जिले में जानसठ, मोरना, खतौली और बघरा ब्लाक में ही एडीओ पंचायत की नियुक्ति है। बाकी पांच ब्लॉक सदर, पुरकाजी, शाहपुर, बुढ़ाना और चरथावल में प्रभारी एडीओ पंचायत हैं।
विज्ञापन

- जिले की 498 ग्राम पंचायतों में मौजूद ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है। इसके बाद प्रशासक नियुक्त कर दिए जाएंगे। 25 दिसंबर की रात से ही सभी ग्राम प्रधानों के खाते सीज हो जाएंगे। अभी 15वें वित्त में पांच करोड़ की धनराशि जारी हुई है, मगर ग्राम प्रधान इसका उपयोग नहीं कर सकेंगे।
- डॉ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, - जिला पंचायत राज अधिकारी
ब्लॉक--------ग्राम पंचायत
खतौली--------84
जानसठ------- 61
मोरना---------50
बघरा----------48
सदर-----------53
पुरकाजी--------43
शाहपुर----------40
बुढ़ाना----------60
चरथावल--------59
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें