फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पलटा, महिलाओं-बच्चों समेत 15 घायल

विज्ञापन
शाहपुर मे बुढाना रोड पर घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना मोड़ पर सड़क पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में ‘छोटा हाथी’ (टाटा-एस) बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में महिलाओं व बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग एक ही परिवार के थे, जो तीन दिन पूर्व हुई शादी के बाद नवविवाहिता को उसकी ससुराल से लाने जा रहे थे। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शाहपुर कस्बा निवासी संजय प्रजापति की बेटी की तीन दिन पूर्व बागपत जनपद के गांव बिड़ौली निवासी युवक से शादी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह संजय अपने परिजन व रिश्तेदारों के साथ बेटी को उसकी ससुराल से लाने बिड़ौली जा रहा था। सभी लोग संजय के कस्बा निवासी बहनोई सुधीर के टाटा-एस ‘छोटा हाथी’ में थे, जिसे सुधीर ही चला रहा था। जैसे ही टाटा एस बुढ़ाना रोड स्थित सत्संग भवन के पास पहुंचा, अचानक बीच सड़क पर एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के लिए चालक सुधीर ने ब्रेक लगाए तो टाटा एस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। उसके पलटते ही उसमें सवार सभी लोग बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिससे चीख-पुकार मच गई। राहगीरों के साथ ही पास ही स्थित ईंट-भट्ठे पर मौजूद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को संभाला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल के लिए भी रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने सीएचसी पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। हादसे में चेतन, सतीश, अनु, उमंग, प्रिया, सुरेंद्र, मनोज, दीपक, शिवानी, वर्षा, राजेंद्र, बाबू, मिंटू, सचिन और मांगेराम घायल हुए।
गनीमत रही, नहीं पहुंचा कोई बड़ा वाहन
शाहपुर। बुढ़ाना मार्ग पर हर समय बड़े वाहन सड़क पर दौड़ते रहते हैं। सत्संग भवन के सामने कुत्ते को बचाने के प्रयास में टाटा एस पलटते ही उसमें पीछे बैठे सभी लोग, महिलाएं व बच्चे उछलकर बीच सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई बड़ा वाहन वहां से नहीं गुजरा, अन्यथा सड़क पर गिरे लोग बड़े वाहन की चपेट में आकर कुचल भी सकते थे।
विज्ञापन

सुख-शांति के लिए होगा सुंदर कांड का पाठ
शाहपुर। कस्बे व आसपास क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार हो रहे सड़क हादसों के मद्देनजर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने शनिवार को कस्बे के मेन चौक पर सुंदर कांड का पाठ कराने का निर्णय लिया है। चेयरमैन का कहना है कि लगातार हो रहे सड़क हादसों की रोकथाम के साथ ही क्षेत्र में सुख-शांति बनाए रखने के लिए सुंदर कांड का पाठ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें