मुजफ्फरनगर में खतौली के पीसनोपाड़ा जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने मुनि क्षमाभूषण चातुर्मास निष्ठापन महा महोत्सव समारोह पूर्ण भक्ति और श्रद्धा भाव से आयोजित किया। मंदिर में प्रात:काल में पीत वस्त्रों में श्रावक श्राविकाओं ने श्रीजी का अभिषेक और नित्य नियम पूजन धार्मिक क्रियाओं से किया।
इस पावन अवसर पर सरधना, सहारनपुर, मवाना, गाजियाबाद आदि नगरों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पधारे। समारोह के गौरव चेयरमैन पारस जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। धर्मसभा में मुनिश्री क्षमाभूषण जीन ने कहा कि वर्षा योग धर्म साधना का समय होता है।
मुनि के समान हमारा मन भी पवित्र होना चाहिए। धर्म साधना हमें आत्मा व मन की शुद्धि सिखाती है। साधु अहिंसा का पूरी तरह से पालन करने के लिए चातुर्मास स्थापना करता है। चातुर्मास में श्रावक और मुनि दोनों को धर्माराधना करनी चाहिए।
मुनिश्री ने भक्तों को पिच्छी परिवर्तन के बारे में बताया। संयोजन कल्पेंद्र जैन ने किया। वात्सल्य भोज चेयरमैन पारस जैन की ओर से रहा। धर्म सभा में नरेंद्र सर्राफ, अमरचंद, जिनेंद्र, दीपक, अनुपम आढ़ती, सुभाष सर्राफ, अशोक, सुशील, पतेंद्र, श्रीपाल, मुकेश एडवोकेट, राजीव, कल्पेंद्र, अकलंक, विनोद, अजय, राजकुमार, मुकेश आढ़ती, राजेंद्र, कुलदीप आदि मौजूद रहे।