फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की छत फाड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना की दुकान से कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

छपार। कस्बे में हाईवे स्थित परचून की दुकान में मंगलवार देर रात छत फाड़कर भीतर घुसे बदमाशों ने नकदी समेत लाखों कीमत का सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक से करीब एक माह पूर्व भी लूट का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महरायपुर निवासी संदीप गर्ग की छपार बस स्टैंड के पास हाईवे पर संदीप ट्रेडर्स नाम से परचून के सामान की थोक बिक्री की दुकान है। सोमवार शाम संदीप दुकान बंद कर घर चला गया था, जिसके बाद मंगलवार को होली पर दुकान बंद रही। बुधवार सुबह संदीप दुकान खोलने पहुंचा तो शटर उठाते ही उसके होश उड़ गए। अंदर पूरी दुकान अस्तव्यस्त थी और सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के पीछे स्थित गोदाम की छत में बड़ा सुराख था, जिसके रास्ते बदमाश अंदर घुसे होंगे। पीड़ित के अनुसार दुकान के गल्ले में रखी करीब 20 हजार की नकदी के साथ ही बदमाश करीब दो लाख कीमत के बीड़ी-सिगरेट, पान मसाला, काजू-बादाम, इन्वर्टर-बैटरा व कैमरा आदि सामान ले उड़े हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित दुकानदार से पूछताछ की। सीओ सदर कुलदीप सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें