वैश्य समाज ने बुजुर्गों का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा सर्व समाज के भले के लिए काम करता रहा है।
भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हमारा समाज शिक्षित और सम्पन्न समाज है। सहारनपुर मंडल के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपये और एक ईंट का जो फार्मूला दिया था वही चीज हम लोगों को प्रगतिशील बना रही है। इस समाज का हाथ केवल दान देने के लिए रहता है, दान मांगने में नहीं। महिलाओं और बच्चों का परिवार में सम्मान होना चाहिए। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, रेवती नंदन सिंघल, अभिमन्यु गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रमोद मित्तल ने विचार रखे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। सुरेंद्र अग्रवाल, दिनेश गर्ग, विनोद संगल, अंकुर गर्ग, रीना अग्रवाल, विश्वदीप गोयल, अनिल प्रकाश बंसल, सुनील गोयल, डॉ आरके गर्ग का सहयोग रहा।
इनका हुआ सम्मान
सम्मान पाने वालों में श्यामलाल बंसल, वेदप्रकाश सिंघल, वेद प्रकाश मित्तल, सत्य प्रकाश मित्तल, मूलचंद सराफ, गिरिवर सिंह गुप्ता, अवधबिहारी एडवोकेट, राम निवास सिंघल, कुंज बिहारी अग्रवाल, डॉ गिरीश मोहन सिंघल शामिल रहे।